राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे नामांकन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।  केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत आवेदन कर सकते हैं।


10 जुलाई तक खुले रहेंगे आवेदन


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक शिक्षक 10 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड, मूल्यांकन प्रक्रिया और समय-सीमा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।


उत्कृष्ट शिक्षकों को किया जाता है सम्मानित


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रतिवर्ष उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण का परिचय दिया हो। इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षकों के उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है।


चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी पूरी


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयन प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। जिला एवं क्षेत्रीय चयन समितियां 14 से 21 जुलाई तक आवेदन की समीक्षा करेंगी, जबकि राज्य एवं संगठन स्तर की चयन प्रक्रिया 22 से 29 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति अगस्त में अंतिम चयन करेगी।


सितंबर में होगा पुरस्कार समारोह


चयनित शिक्षकों को अगस्त 2026 के दौरान सूचना दी जाएगी। पुरस्कार समारोह से पहले 4 सितंबर को पूर्वाभ्यास होगा, जबकि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।


महत्वपूर्ण समय-सीमा


शिक्षकों के ऑनलाइन स्वयं-नामांकन के लिए वेब पोर्टल का संचालन : 15 जून से 10 जुलाई 2026 तक 

शिक्षकों द्वारा अंतिम स्वयं-नामांकन प्रस्तुत करने की अवधि : 11 से 13 जुलाई 2026

स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति का गठन : जुलाई 2026 के मध्य

जिला/क्षेत्रीय चयन समितियों द्वारा चयन प्रक्रिया : 14 से 21 जुलाई 2026

राज्य/संगठन समितियों द्वारा चयन प्रक्रिया : 22 से 29 जुलाई 2026

चयनित उम्मीदवारों को सूचना और चयन समिति के साथ बातचीत : 30 से 31 जुलाई 2026

स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया : 3 से 7 अगस्त 2026

चयन समिति द्वारा अंतिम संस्तुति : 8 अगस्त 2026

शिक्षा मंत्री की स्वीकृति के बाद चयनित विजेताओं को सूचना : 10 से 20 अगस्त 2026

पूर्वाभ्यास और पुरस्कार समारोह : 4 और 5 सितंबर 2026

इच्छुक आवेदक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/Login.aspx) का अवलोकन कर सकते हैं। (इनपुट: पीआईबी)


Source: Official Information / Reporter / Agency

For Advertisements & Business Enquiries:
SBR News Network
Email: sbrgosam@gmail.com
Mobile: 9882948007

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे नामांकन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे नामांकन Reviewed by SBR on June 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.